क्या आपका Loan एप्लीकेशन बार-बार रिजेक्ट हो रहा है? और जब आपने अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक की, तो वहां CIBIL Settled Status लिखा हुआ मिला?
बहुत से लोग रिकवरी एजेंट के दबाव में या जानकारी के अभाव में अपना लोन ‘Settle’ तो कर लेते हैं, लेकिन उन्हें अंदाज़ा नहीं होता कि यह एक गलती उनके भविष्य के सारे रास्ते बंद कर सकती है। एक बैंकर के तौर पर, आज मैं आपको बताऊँगा कि CIBIL Settled Status का असली मतलब क्या है, इसमें छिपे हुए एजेंट के ‘स्कैम’ क्या हैं और इसे अपनी क्रेडिट रिपोर्ट से हमेशा के लिए कैसे हटाया जा सकता है।

CIBIL Settled Status क्या है?
आसान भाषा में, Settled का मतलब है कि आपने बैंक को सिर्फ मूलधन (Principal) और ब्याज का कुछ हिस्सा दिया। बैंक ने अपना बचा हुआ पैसा ‘नुकसान’ मानकर छोड़ दिया और सिस्टम में लोन बंद कर दिया।
यहाँ एक बारीक बात समझनी जरुरी है: बैंक पैसा लेने के बाद आपको NOC (No Objection Certificate) तो जरूर दे देगा, लेकिन उस NOC पर साफ़-साफ़ लिखा होगा कि यह लोन ‘OTS’ (One Time Settlement) के माध्यम से बंद किया गया है। यही ‘OTS’ शब्द भविष्य में दूसरे बैंकों को बता देता है कि आपने पूरा पैसा नहीं चुकाया था।
‘Closed’ और ‘Settled’ में क्या अंतर है?
बहुत से लोग सोचते हैं कि लोन बंद हो गया तो सब ठीक है। लेकिन बैंकिंग की भाषा में ‘Closed’ और ‘Settled’ में जमीन-आसमान का फर्क है। इसे नीचे दिए गए टेबल से समझें:

| Feature | Loan Closed ✅ | Loan Settled ❌ |
| Payment | पूरा मूलधन + ब्याज चुकाया गया | कम पैसे देकर बंद किया गया |
| CIBIL Status | Excellent (सकारात्मक) | Negative (नकारात्मक) |
| Future Loan | आसानी से मिलेगा | भविष्य में ऋण स्वीकृति कठिन हो सकती है और कई मामलों में आवेदन अस्वीकृत हो जाता है। |
🔍 लोन बंद हुआ या सेटल? Statement से जासूसी कैसे करें? (Banker’s Secret)
बहुत बार बैंक कर्मचारी आपको मौखिक (Verbally) कह देते हैं कि “सर, आपका लोन क्लोज हो गया है,” लेकिन असली खेल Loan Statement में छिपा होता है।
लोन बंद होने के अगले दिन अपना पूरा स्टेटमेंट निकलवाएं और आखिरी कुछ ट्रांजेक्शन (Last Entries) को ध्यान से देखें।
⚠️ खतरे की घंटी (Red Flags):
अगर आपके द्वारा जमा किए गए पैसे के अलावा, स्टेटमेंट में कोई ऐसी “Credit Entry” दिखती है:
- “Principal Write Off”
- “Interest Waiver”
- “OTS Adjustment”
- “Rebate Allowed”
- “Credit by Bank”
- “Balance Transfer – Internal”
…तो सावधान हो जाएं! यह OTS (Settlement) ही है।
याद रखें: आपके पैसे जमा करने के अलावा, आपके लोन खाते में कोई और (या बैंक) पैसा जमा नहीं करता। अगर बैंक ने अपनी तरफ से 1 रुपये भी जमा करके बैलेंस को ‘Zero’ किया है, तो इसका मतलब उन्होंने उस हिस्से को ‘Write Off’ (माफ़) किया है। अगर ऐसा दिखे तो तुरंत Branch Manager से मिलें।
⚠️ सावधान: Agents का खेल और ‘छूट’ का जाल
एक बैंकर के तौर पर मैंने ऐसे कई केस देखे हैं जहाँ ग्राहक की गलती नहीं होती, फिर भी उनका CIBIL ख़राब हो जाता है। यह अक्सर Third Party Agents के कारण होता है।

स्कैम कैसे होता है?
कई बार ग्राहक किसी एजेंट के माध्यम से NBFC या बैंक से लोन लेते हैं और अपनी EMI का पैसा भी कैश (Cash) में एजेंट को देते हैं।
- कुछ धोखेबाज एजेंट जानबूझकर वह पैसा बैंक में जमा नहीं करते।
- जब लोन ‘डिफॉल्ट’ हो जाता है, तो वही एजेंट ग्राहक के पास आकर कहता है— “चिंता मत करो, मैं बैंक से बात करके आपको ‘छूट’ (Discount) दिला दूंगा।”
- ग्राहक खुश हो जाता है, लेकिन असल में वह एजेंट आपके लोन का Settlement करवा रहा होता है।
Banker’s Alert: 🚨 लोन की दुनिया में अगर कोई भी एजेंट आपको “छूट” (Discount) या “Waiver” दिलवाने की बात करे, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं! वह हमेशा Settlement की ही बात कर रहा है।
🛑 क्या Settlement के बाद लोन मिल सकता है? (Banker’s Reality Check)
बहुत से लोगों का सवाल होता है कि “सर, सेटलमेंट किए हुए मुझे समय हो गया है, क्या अब लोन मिल सकता है?” यहाँ आपको दो स्थितियों को समझना होगा:
Scenario A: उसी बैंक से दोबारा लोन (जिससे सेटलमेंट किया था)
- सच्चाई: जिस बैंक का पैसा आपने सेटल (डुबोया) किया है, वह आपको भविष्य में कभी लोन नहीं देगा। ऐसे मामलों में उधारकर्ता का खाता बैंक की आंतरिक जोखिम या caution सूची में चिन्हित किया जा सकता है।। इसलिए उसी बैंक में दोबारा अप्लाई करके अपना समय बर्बाद न करें।
Scenario B: किसी दूसरे बैंक से लोन (New Bank)
अगर आप किसी नए बैंक या NBFC में अप्लाई करते हैं, तो वहां आपको इन 3 में से किसी एक शर्त का सामना करना पड़ सकता है (यह बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करता है):
1. कूलिंग पीरियड (Cooling Period) का नियम:
कुछ बैंक (खासकर बड़े सरकारी बैंक) बहुत सख्त होते हैं। वे सेटलमेंट की तारीख से 2 या 3 साल तक का ‘Cooling Period’ रखते हैं। इसका मतलब है, अगर आपका सेटलमेंट 3 साल से पुराना नहीं है, तो लोन रिजेक्ट।
2. हायर अथॉरिटी की मंजूरी (Next Higher Authority):
कुछ बैंकों में कूलिंग पीरियड का नियम नहीं होता, लेकिन वहां ब्रांच मैनेजर के हाथ बंधे होते हैं। सेटलमेंट वाले केस “Deviated Case” माने जाते हैं और मंजूरी के लिए Regional/Zonal Office भेजे जाते हैं। साधारण लोन के मुकाबले इसमें समय (TAT) बहुत ज्यादा लगता है और ब्याज दर (ROI) भी ज्यादा हो सकती है।।
3. ज्यादा ब्याज दर (Higher Interest Rate):
कुछ प्राइवेट बैंक या NBFCs आपको लोन दे सकते हैं, लेकिन वे अपना ‘Risk’ कवर करने के लिए आपसे सामान्य ग्राहक के मुकाबले ज्यादा ब्याज (High ROI) वसूलेंगे।
CIBIL Settled Status को CIBIL रिपोर्ट से कैसे हटाएं?
अच्छी खबर यह है कि यह दाग हमेशा के लिए नहीं है। अगर आप थोड़ी कोशिश करें, तो इसे हटाया जा सकता है:

Step 1: पुराने बैंक से संपर्क करें
उस बैंक से संपर्क करें जिसका लोन आपने सेटल किया था। उन्हें बताएं कि आप अब बचा हुआ पैसा (Outstanding Amount) चुकाना चाहते हैं।
Step 2: बकाया राशि का भुगतान करें (Pay Full Amount)
बैंक आपको बताएगा कि सेटलमेंट के वक्त कितना पैसा माफ़ किया गया था। आपको वह राशि चुकानी होगी।
Step 3: NDC (No Dues Certificate) प्राप्त करें
पैसा जमा करने के बाद बैंक से लिखित में No Dues Certificate मांगें और कन्फर्म करें कि वे CIBIL को अपडेट भेजें कि अब खाता ‘Settled’ नहीं बल्कि ‘Closed’ माना जाए।
Step 4: CIBIL अपडेट का इंतज़ार करें (RBI का नया नियम 2025) 🆕
अच्छी खबर: पहले बैंकों को यह जानकारी भेजने में 30 दिन लगते थे। लेकिन जनवरी 2025 से RBI ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है।
- नया नियम: RBI ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि क्रेडिट जानकारी हर 15 दिनों (Fortnightly) में भेजनी होगी।
- Banker’s Tip: RBI के नए नियमों के कारण अब प्रक्रिया काफी तेज हो गई है। पैसा जमा करने के बाद अपनी रिपोर्ट चेक करते रहें, यह पहले के मुकाबले काफी जल्दी अपडेट हो सकता है।
💡 Settlement: कब सही और कब गलत? (Banker’s Honest Opinion)
सेटलमेंट कोई गुनाह नहीं है। यदि आपकी आर्थिक स्थिति सच में खराब है, तो डिप्रेशन में जाने से बेहतर है कि आप सेटलमेंट कर लें। लेकिन, इन 2 बातों का विशेष ध्यान रखें:
1. छोटे अमाउंट का सेटलमेंट कभी न करें (The ‘Character’ Test)
कभी भी छोटे लोन (जैसे ₹10,000 या ₹20,000) के लिए OTS न करें। जब आप इतने छोटे अमाउंट के लिए हाथ खड़े कर देते हैं, तो बैंक इसे आपकी मजबूरी नहीं, बल्कि आपकी नियत (Character) में खोट मानता है। बैंक सोचता है— “यह 10 हजार नहीं दे सका, तो होम लोन क्या देगा?”
2. बाद में ‘दाग’ हटाने का खर्चा (Future Cost)
मान लीजिए आज आपने सेटलमेंट कर लिया। 2 साल बाद जब आप उसे हटाने जाएंगे, तो आपको वह पूरा पैसा देना होगा जो बैंक ने उस वक्त माफ़ किया था।
- सबसे जरुरी: कई बैंक आपसे उन 2 सालों का ब्याज (Interest) भी मांग सकते हैं। यह ब्याज बैंक के इंटरनल बेंचमार्क रेट (जैसे MCLR) पर जोड़ा जाता है। इसलिए भविष्य की लागत सोचकर फैसला लें।
📉 “मेरा स्कोर 750+ है, फिर भी लोन रिजेक्ट क्यों?” (The Adverse Remark Trap)
यह सबसे बड़ा भ्रम है जो लोगों को होता है। मान लीजिए 2 साल पहले आपने कोई एक लोन सेटल किया था। लेकिन उसी दौरान आपका कोई दूसरा पुराना लोन सही चल रहा था, या फिर सेटलमेंट के बाद आपने कोई Gold Loan या Loan Against FD लिया और उसे टाइम पर चुकाया।
इन सही भुगतानों (Repayments) की वजह से आज आपका CIBIL Score सुधरकर 780 हो सकता है। आप सोचते हैं कि “स्कोर तो ठीक हो गया, अब तो पर्सनल या होम लोन मिल ही जाएगा।”
लेकिन, सावधान!
- CIBIL Score सिर्फ एक नंबर है जो आपकी मौजूदा भुगतान क्षमता दिखाता है।
- लेकिन बैंक का क्रेडिट मैनेजर आपकी पूरी CIBIL Report खोलकर पढ़ता है।
अगर आपके 780 स्कोर के बावजूद, रिपोर्ट में किसी भी पुराने लोन के आगे “Settled” या “Written Off” लिखा है, तो बैंकिंग भाषा में इसे एक Adverse Remark (नकारात्मक टिप्पणी) माना जाता है।
Banker’s Rule: ऐसे केस में बैंक आपका CIBIL Score नहीं देखता, बल्कि अपनी Credit Policy देखता है। बैंक यह गणित लगाता है:
- क्या यह केस अभी Cooling Period (प्रतिबंधित समय) में है? (अगर हाँ, तो रिजेक्ट)।
- क्या इसे मंजूरी के लिए Higher Authority (रीजनल ऑफिस) भेजना होगा?
- क्या इस ग्राहक पर High ROI (ज्यादा ब्याज) लगाना है?
यानी भले ही आपका स्कोर ‘Excellent’ हो, लेकिन वह ‘Settled’ का रिमार्क आपको Normal Lending Process से बाहर कर देता है। इसलिए सिर्फ स्कोर बढ़ाने पर नहीं, बल्कि उस रिमार्क को हटवाने पर ध्यान दें।
निष्कर्ष
दोस्तों, CIBIL Settled Status आपके वित्तीय भविष्य पर लगा एक परमानेंट ब्रेक है। याद रखें, बैंकिंग सिस्टम नियमों (System Logic) से चलता है, भावनाओं से नहीं। बैंक आपको भुगतान के लिए “अतिरिक्त समय” नहीं देता, सिस्टम को तय तारीख पर पैसा चाहिए।
इसलिए मेरी सलाह यही है कि सेटलमेंट को “आसान रास्ता” न समझें। यह आगे जाकर रास्ता बंद कर देता है। अगर गलती हो गई है और फंड्स का जुगाड़ हो गया है, तो तुरंत बैंक जाकर पूरा पैसा चुकाएं।
fAQs (Frequently Asked Questions)
Q1: CIBIL Settled Status हटने में कितना समय लगता है?
Ans: बैंक को पूरा भुगतान करने के बाद, आमतौर पर 30 से 45 दिन लगते हैं। हालांकि, RBI के जनवरी 2025 के नए नियमों (15 Days Reporting) के बाद यह प्रक्रिया अब और भी जल्दी हो सकती है।
Q2: क्या 5000 रुपये के लिए सेटलमेंट करना चाहिए?
Ans: बिल्कुल नहीं। इतनी छोटी रकम के लिए सेटलमेंट करने से आपकी क्रेडिट प्रोफाइल पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसे पूरा चुकाना ही बेहतर है।
Q3: क्या Settled लोन के बाद Gold Loan मिल सकता है?
Ans: हाँ, Gold Loan या FD के बदले लोन (Secured Loan) आपको Settled Status के बावजूद मिल सकता है। इससे आपका स्कोर सुधारने में भी मदद मिलती है।
⚠️Disclaimer (अस्वीकरण)
इस लेख (Article) में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जागरूकता (Educational & Informational) उद्देश्यों के लिए है। हालाँकि, यहाँ दी गई जानकारी बैंकिंग नियमों और RBI के दिशानिर्देशों के आधार पर पूरी तरह सटीक रखने की कोशिश की गई है, लेकिन हर बैंक और NBFC की आंतरिक क्रेडिट पॉलिसी (Internal Credit Policy) अलग-अलग हो सकती है।
लेखक या प्रकाशक (Publisher) इस बात की गारंटी नहीं देते कि बताए गए तरीकों से आपका CIBIL Status 100% ठीक हो जाएगा, क्योंकि यह अंतिम निर्णय पूरी तरह संबंधित बैंक और क्रेडिट ब्यूरो (CIBIL) के अधीन होता है। लोन सेटलमेंट या भुगतान से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या बैंक अधिकारी से परामर्श जरूर करें। किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए Finance In A Nutshell जिम्मेदार नहीं होगा।

